फिल्म ‘फाइटर’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के लुक का पोस्टर जारी किया गया था। वहीं, दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए आज 'फाइटर' से अनिल कपूर के लुक का नया पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में कैप्टन राकेश जय सिंह के किरदार में अनिल कपूर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है।

अनिल कपूर फिल्म में कैप्टन राकेश जय सिंह का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जो अपने कॉल साइन रॉकी के नाम से मशहूर हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपने लुक को जारी किया है। फिल्म का यह नया पोस्टर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा, 'ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह कॉल साइन, रॉकी पदनाम, कमांडिंग ऑफिसर यूनिट, एयर ड्रैगन्स फाइटर फॉरएवर। 25 जनवरी को फाइटर आ रही है।' 

फाइटर में कमांडिंग ऑफिसर के रूप में अनिल कपूर का पहला लुक उनके लीडरशिप की ताकत का सार देता है। फिल्म मेकर्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक, अभिनेता की भूमिका गहराई और गंभीरता में एक मास्टरक्लास है, जो एक ऐसे किरदार में जान भर देता है, जो अखंडता, ताकत, समर्पण और प्रतिबद्धता को समाहित करता है। 

'फाइटर' में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देगें। दोनों कलाकार बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली सितारों में से हैं और उनके फैंस उन्हें एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'फाइटर' का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। 

फाइटर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया गया है। सिद्धार्थ आनंद, इससे पहले 'वॉर' और 'पठान' जैसी सफल एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *