गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 510 हुई प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी

नोएडा । गौतमबुद्ध नगर जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को आए आंकड़ों के अनुसार 14 नए मरीजों की पुष्टि जिला मलेरिया विभाग ने की है। अब डेंगू के रोगियों की संख्या 510 हो गई है। इसने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। इस समय विभाग अलर्ट मोड में है। सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू के मरीजों का एहतियात से इलाज करें और डबल चेक के लिए उनके टेस्ट करा कर उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजें।
डेंगू की रोकथाम के लिए जगह-जगह एंटी लारवा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है। कई प्रतिष्ठानों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक हजारों रुपए का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। जिले में डेंगू मरीज में डेन-2 स्ट्रेन मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जांच में डेंगू की पुष्टि के बाद मरीजों के सैंपल सीरो टाइप टेस्टिंग के लिए भेजे थे जिनमें इस स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इस स्ट्रेन से मरीजों में प्लेटलेट्स की कम होने की शिकायत मिल रही है। इसके कारण प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ गई है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *