BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 30 की जगह 32 खिलाड़ियों की हुई संख्या;  इन दो प्लेयरों को किया शामिल

भारत के नए बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध में शामिल कर लिया। सरफराज और जुरेल को ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की वार्षिक रिटेनरशिप फीस में शामिल किया गया। इन दोनों ने वर्तमान सत्र में तीन टेस्ट खेलने के मानदंड को पूरा कर लिया है।

बीसीसीआई की सोमवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान इन दोनों के नाम की अनुमति दी गई। बीसीसीआई ने साल 2023-24 के लिए प्लेयर्स कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान 28 फरवरी को किया था। इस लिस्ट में 30 खिलाड़ियों के नाम शामिल थे, लेकिन अब इस लिस्ट में बदलाव कर दिया गया है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में अब 30 की जगह 32 खिलाड़ी हो गए हैं। सरफराज और जुरेल का भी नाम जुड़ गया है।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट:-

ग्रेड ए+ -रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड ए – आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या।

ग्रेड बी – सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।

ग्रेड सी – रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल।

घरेलू क्रिकेट पर बड़ा फैसला

वहीं, बीसीसीआई के अगले सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी के कैलेंडर में बदलाव करने की संभावना है। बीसीसीआई दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान भारत के उत्तरी हिस्से में किसी भी मैच का आयोजन नहीं करेगा, क्योंकि धुंध और खराब रोशनी के कारण मुकाबलों में बहुत बाधा उत्पन्न होती है।

पूरे घरेलू कैलेंडर की घोषणा बाद में की जाएगी, लेकिन बीसीसीआई शीर्ष परिषद ने 2024-25 के अस्थायी कार्यक्रम पर चर्चा की जो दिन की बैठक के आठ सूत्री एजेंडे में अहम हिस्सा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *