अंबिकापुर के सरगुजा में कड़ाके की ठंड से एक ग्रामीण की मौत, दूसरे की हालत गंभीर… 

अंबिकापुर के सरगुजा जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में बीती रात ठंड से एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसके साथी की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, मैनपाट अंतर्गत करम्हा गांव के बनवारी राम (50) और उदयपुर निवासी भोलू राम (32) अपने एक अन्य साथी के साथ शुक्रवार को मैनपाट में सेंट्रल बैंक पहुंचे थे। वहां से पैसे निकालने के बाद तीनों ने मैनपाट में जमकर शराब पी। भोलू राम का करम्हा में ससुराल है। वह अपनी ससुराल आया था और अन्य लोगों के साथ मैनपाट पहुंचा था।

सरगुजा में मनाए जा रहे छेरता त्योहार के कारण महुआ शराब उन्हें आसानी से उपलब्ध हो गई। तीनों शराब पीने के बाद मैनपाट-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर आए। रोपाखार पेट्रोल पंप के पास बनवारी राम और भोलू राम दोनों सड़क किनारे खुले में सो गए। 

लोगों ने सुबह दो लोगों को सड़क किनारे पड़ा देखा। जब वो लोग पास पहुंचे तो भोलू की गंभीर हालत थी। वह ठंड से कांप रहा था। वहीं बनवारी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों की मदद से भोलू राम को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने बताया कि वह हाइपोथर्मिया का शिकार हो गया है। हालांकि दोनों ने गर्म कपड़े पहने थे, लेकिन ठंड में वो कपड़े अपर्याप्त थे। पुलिस उनके साथ करम्हा से आए तीसरे ग्रामीण की तलाश कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *