मुद्दा विहीन है विपक्ष, 15-30 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस-उमा भारती

अयोध्या । एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में इस बार सबका सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस केवल 15-20 सीटों पर सिमट जाएगी। मोदी जी कहते हैं एनडीए के साथ 400 पार करेंगे। मैं कहती हूं कि अकेली भाजपा 400 पार करेगी, एनडीए की सीट उसके अलावा होगी। सरकार एनडीए की ही बनेगी। 
शुक्रवार को रामलला के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उमा भारती ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राम लहर नहीं है पर कहा कि राम की लहर नहीं राम के हिलोरे हैं। इस देश की धरती पर अनादिकाल से अनंत काल तक राम हैं। राहुल गांधी को ऐसा कहना उनकी मजबूरी हैं, क्योंकि उन्होंने एफिडेविट में ही राम का अस्तित्व नकार दिया था। जिन्होंने राम का अस्तित्व ही नहीं माना उन्हें न लहरें दिखेगी न ही हिलोरे। कहा कि खाली आलोचना करना ही विपक्ष का काम नहीं होता। देश के प्रति जिम्मेदारी होती है, जो उन्होंने नहीं निभाई। जो मुख्य मुद्दे उठाए जाने थे वह नहीं उठाए। विपक्ष ने वह मुद्दा उठाया जिसको हमने अपना अपमान समझा। राम लहर नहीं है, ऐसा बोलने से वोट अब हमारे खिलाफ नहीं विपक्ष के खिलाफ पड़ना है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि हमारी आस्था अयोध्या, मथुरा व काशी तीनों पर है। अयोध्या को विवादित मानकर अलग कर दिया गया था। मथुरा और काशी को प्रतिबंधित कर दिया गया था। मैंने लोकसभा में कहा था कि अयोध्या के साथ मथुरा और काशी को भी विवादास्पद स्थान मान लीजिए। आस्थाओं का टकराव मत मानिए। मामला कोर्ट में है, मथुरा और काशी पर मंदिर बनना चाहिए। यह मेरी आस्था है। राम मंदिर पर कहा हमने तपस्या की। जिन लोगों ने प्राणों की आहुतियां दे दी वह धन्य हो गए। जब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई वह दिख भले ही नहीं रहे हैं लेकिन उन सब में फिर से प्राण आ गए होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *