सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के 58वें बैच की पासिंग आउट परेड पुणे में हुई आयोजित

नई दिल्ली । पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के कैप्टन देवाशीष शर्मा, कीर्ति चक्र परेड ग्राउंड में 25 अप्रैल, 2024 को आयोजित एक शानदार समारोह में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे के 58वें बैच के एक सौ बारह मेडिकल स्नातकों को सशस्त्र बलों में कमीशन दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) के महानिदेशक और सेना चिकित्सा कोर के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह थे। डीजीएएफएमएस ने कमीशनिंग परेड की समीक्षा की। परेड की कमान मेडिकल कैडेट (अब लेफ्टिनेंट) सुशील कुमार सिंह ने संभाली। नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकारियों को पूर्ण समर्पण के साथ देश और सशस्त्र बलों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एएफएमसी के 58वें बैच के कैडेटों ने एमयूएचएस शीतकालीन 2023 परीक्षाओं में असाधारण प्रदर्शन किया और मित्र विदेशी देशों के पांच कैडेटों सहित कुल एक सौ सैंतालीस कैडेट स्नातक हुए। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में नियुक्त एक सौ बारह कैडेटों में से सत्तासी जेंटलमैन कैडेट हैं और 25 महिला कैडेट हैं। इनमें से अठासी को सेना, 10 को नौसेना और 14 को वायु सेना में नियुक्त किया है। कैडेटों की अनुकरणीय शैक्षणिक उपलब्धियों के अनुरूप कमीशनिंग समारोह के बाद शैक्षणिक पुरस्कार प्रस्तुति समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक और कलिंग ट्रॉफी कॉलेज के दो सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक फ्लाइंग ऑफिसर आयुष जयसवाल को और कलिंग ट्रॉफी सर्जन सब लेफ्टिनेंट बानी कौर को प्रदान किया गया। पुणे का सशस्त्र सेवा मेडिकल कॉलेज देश के शीर्ष पांच मेडिकल कॉलेजों में सम्मिलित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *