77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं….

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के कई खिलाड़ियों ने देशवासियों को स्वतंत्रता की शुभकामनाएं दी हैं। भारत देश आज के दिन ही 1947 में ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। आज भारत खेल से लेकर विज्ञान और तकनीकि के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था भी लगातार तरक्की कर रही है। ऐसे में देश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने वाले खिलाड़ियों ने भी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

हरभजन सिंह ने लिखा "भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और देश को शांति, सद्भाव और प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लें। हमारा हर कदम यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम राष्ट्र के लिए योगदान दे रहे हैं।"

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "मैं उन सभी को नमन करता हूं, जिनके बलिदान के चलते हम यह दिन मना पा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस 2023 की शुभकामनाएं।"

आकाश चोपड़ा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "जय हिन्द। जय भारत। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।" 

विराट कोहली ने लिखा "सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द"

अजिंक्य रहाणे ने लिखा "हम अपने देश का 77वां जन्मदिन मनाते हुए विकास, सद्भावना और समृद्धि की सामूहिक यात्रा शुरू करें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द!"

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *