पंजाब की पहली हार तो राजस्थान के 12 पॉइंट, रोचक हुई प्लेऑफ की रेस, जानें टॉप-4 के लिए किसको क्या करना होगा

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की रेस और भी ज्यादा रोचक होती जा रही है। बता दें कि बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन पंजाब किंग्स की पहली हार थी।

अभी यह कहना या भविष्यवाणी करना कि ये चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी… थोड़ा जल्दी होगा क्योंकि आईपीएल अनिश्चितताओं का खेल है और यहां बाजी कभी भी पलट जाती है। इस वक्त कोई भी टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है। आइये जानते हैं कि किस टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए कितने मैच जीतने हैं। बता दें कि वैसे तो कम से कम 16 अंक के साथ प्लेऑफ में क्वालीफिकेशन पक्की हो जाती है। लेकिन कभी-कभी 14 अंक के साथ भी टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *