आर अश्विन ने कही बड़ी बात, 2011 के IPL फाइनल को किया याद, कहा…..

आईपीएल 2024 के आगाज होने में चंद दिन ही बाकी हैं। इससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की तारीफ कर दी है। अश्विन ने कहा कि धोनी ने मुझे दो दिया है उसके लिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा।

दरअसल, शनिवार को आर अश्विन को तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) ने उनके 500 विकेट और 100 टेस्ट की दोहरी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। साथ ही इसका जश्न मनाने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान अश्विन ने साल 2011 आईपीएल फाइनल को याद किया।

धोनी ने अश्विन को सौंपा थी नई गेंद

साल 2011 आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी। महेंद्र सिंह धोनी ने स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन पर भरोसा जताते हुए नई गेंद सौंपी थी, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी। अश्विन इसी के लिए पूर्व भारतीय कप्तान का कर्जदार मानते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान अश्विन ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे जो दिया, उसके लिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा। उन्होंने मुझे नई गेंद से अवसर दिया जबकि सामने क्रिस गेल थे और 17 वर्ष बाद अनिल भाई इसी घटना के बारे में बात करेंगे।

उस फाइनल के बाद बदल गया अश्विन का करियर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चेपॉक की वो जादुई रात अश्विन के लिए बस एक शुरुआत थी। उस दिन अश्विन ने तीन विकेट चटकाए थे। गेल को शून्य पर पवेलियन भेजा था। तब से एक दशक के उतार चढ़ाव भरे सफर में उन्होंने 100 टेस्ट मैच खेल लिए हैं और खेल के पारंपरिक प्रारूप में 516 विकेट झटक लिए हैं। टीएनसीए ने अश्विन को उनकी उपलब्धियों के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस आर अश्विन ने भावुक होते हुए कहा, मैं आम तौर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों की तलाश नहीं करता। मैं यहां आकर सच में इस सम्मान के लिए आभारी हूं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *