खूंटी में लोगों से बोले राहुल गांधी-भाजपा और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई

राउरकेला । लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। उनकी यात्रा आज ओडिशा में प्रवेश करेगी। बता दें, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल झारखंड के खूंटी पहुंच गई है।  
झारखंड के खूंटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हमने महसूस किया कि भाजपा और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई है। इसलिए मैंने आप सभी के बीच आने, एकजुट होने और आपके मुद्दों को संबोधित करने के बारे में सोचा। यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *