राहुल गांधी का आरोप, यूपी में डबल इंजन की सरकार जंगलराज की गारंटी

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का उल्लेख कर आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन की सरकार जंगलराज की गारंटी है। राहुल गांधी ने पोस्ट किया, भाजपा और मोदी मीडिया मिल कर कैसे ‘झूठ का कारोबार’ कर रहे हैं, यूपी की कानून-व्यवस्था उसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने दावा किया, कहीं पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव, कहीं ईंटों से कुचल कर हत्या की वारदात। कहीं भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू कैंपस में सामूहिक दुष्कर्म का दुस्साहस, कहीं न्याय न मिलने पर आत्महत्या को मजबूर महिला जज। 
राहुल गांधी ने कहा, ये उस प्रदेश का हाल है, जिसकी कानून-व्यवस्था का गुणगान करते मोदी मीडिया थकता नहीं है। उन्होंने कहा, रामपुर में आंबेडकर स्मारक की मांग पर 10वीं की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र की हत्या यूपी की जर्जर कानून-व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया, मोदी मीडिया द्वारा गढ़ी गई झूठी छवि से बाहर निकल कर अब सच्चाई देखने का वक्त है, डबल इंजन सरकार ‘जंगलराज की गारंटी’ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *