राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 को   कांग्रेसजनों में भारी उत्साह

बिलासपुर- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर से निकली भारत जोड़ो यात्रा 8 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करेगी। उड़ीसा और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी । इस यात्रा में छत्तीसगढ़ का सूरज पुर जिला भी शामिल है। इस जिले में बहुचर्चित हसदेव अरण्य क्षेत्र है जहां के ग्रामीण पिछले 2 साल से धरना पर बैठे हुए है। ग्रामीण इस क्षेत्र में अदानी समूह द्वारा कोयला उत्खनन के लिए किए जा रहे पेड़ो की कटाई जा विरोध कर रहे है। संभव है राहुल गांधी धरना रत ग्रामीणों से मिलने हरियर पुर जा सकते है। राहुल गांधी 5 वर्ष पूर्व भी हरियर पुर आए थे यह संयोग है की तब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और अब भी है फर्क इतना है कि 5 साल पहले राहुल गांधी हरियर पुर आए थे तो सरकार ने कोई आपत्ति नहीं की थी मगर इस बार वर्तमान भाजपा सरकार उन्हे वहां जाने आसानी से अनुमति दे देगी इसमें संदेह है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ , सूरजपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कोरिया, सकती और
जांजगीर जिले में अपनी यात्रा के तहत पहुचेंगे ।
राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण और शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पांडेय ने आज बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश वासियों के लिये उम्मीदों की नई किरण लेकर आया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी 67 दिनों में यात्रा 110 जिला, 100 लोकसभा, 337 विधानसमा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी ।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुये अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का
गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।
देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी।
राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *