रायगढ़ पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंच चुकी है। यात्रा ने ओडिशा से रायगढ़ में प्रवेश किया है। नौ और 10 फरवरी को छुट्टी के बाद 11 फरवरी को राहुल गांधी कांशीराम चौक से रायगढ़ शहर के भ्रमण की शुरुआत करेंगे। इसके बाद यह यात्रा खरसिया होते हुए शक्ति व कोरबा की ओर रवाना हो जाएगी। इन जिलों से होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहुंचेगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *