गोधरा पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल बोले- जीएसटी गरीबों को मारने और अडानी के लिए रास्ता बनाने का हथियार

अहमदाबाद । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुक्रवार को गुजरात में दूसरा दिन था। राहुल गांधी ने शुक्रवार को दाहोद से अपनी यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी की न्याय यात्रा दाहोद से निकलकर संत रोड पहुंची, जहां भारी तादाद में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों लोगों से बातचीत की। सभी ने कहा है कि भारत भाईचारे का देश है, नफरत का नहीं। हम भाजपा की तरह नफरत फैलाकर तोडऩे का नहीं, जोडऩे का काम करते हैं। अपनी यात्रा के दौरान मैं कई राज्यों में गया। हर राज्य में मुझे युवाओं ने बताया कि रोजगार नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने आगे कहा, आज देश में सिर्फ3-4 बड़े उद्योगपतियों को ही फायदा मिल रहा है। छोटे व्यापारियों को खत्म किया जा रहा है। एक छोटे व्यापारी का कहना है कि जीएसटी हमें मारने और अडानी के लिए रास्ता बनाने का एक हथियार है। आज हर सेक्टर में अडानी पाए जाते हैं।
आर्मी का पैसा भी अडानी का जा रहा
अग्नीवीर योजना को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अग्निवीर योजना किसी भी युवा को रास नहीं आ रही है। पहले पैसा देश सेवा के लिए सेना को जाता था। वही पैसा अब अडानी को जा रहा है। आज शहीद भी दो प्रकार के हो गए हैं। एक सेना में शहीद होते हैं और दूसरे अग्निवीर जो 4 साल बाद नौकरी जाने पर बेरोजगार होकर शहीद हो रहे हैं। अग्निवीर योजना से युवाओं का सेना में जाने का रास्ता ही बंद कर दिया गया है। इससे और बेरोजगारी फैल रही है।
उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया, किसानों का नहीं
देश में 90 फीसदी लोग ईमानदारी से काम करते हैं, लेकिन आज उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं है। आज 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं। हमारी सरकार आएगी तो हम आपको सरकारी नौकरी देंगे। हम कॉलेज पूरा कर चुके युवाओं को निजी और सरकारी नौकरियों में एक साल के लिए नौकरी की गारंटी प्रदान करते हैं। हम पेपर लीक की घटनाएं रोकेंगे। इस काम में जो भी आरोपी होगा तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे। हम गरीब व्यक्ति के लिए बैंक के दरवाजे खोलेंगे। मोदी ने अरबपतियों के 16 लाख रुपए माफ कर दिए, लेकिन गरीब किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया। हम देश के युवाओं के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का फंड बनाएंगे और स्टार्ट-अप के लिए उनकी मदद करेंगे। जनसभा के बाद राहुल गांधी दाहोद और हलोल कस्बे में भी पदयात्रा करेंगे। यहां कई जगह राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा। गोधरा और हलोल में राहुल गांधी नुक्कड़ सभाओं में लोगों से बातचीत भी करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *