‘बल्लेबाजों में असली डर’, स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार पर डेल स्टेन का बड़ा बयान

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के 4 ओवर में 8 रन पर 6 विकेट गिरा दिए थे। जोफ्रा आर्चर ने भी इस सीजन सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया है। लगातार तीन मैचों में उन्होंने पहली गेंद पर विकेट लिया था। कागिसो रबाडा भी 8 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं।

बल्लेबाजों में दिख रहा है डर

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे डेन स्टेन ने इन गेंदबाजों की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भुवनेश्वर और हेजलवुड को गेंदबाजी करते हुए देखकर और इसमें कागिसो रबाडा और आर्चर को भी शामिल कर लें तो बल्लेबाजों में एक असली डर दिखाई देता है। यह डर इसलिए नहीं है कि वे डरे हुए हैं, बल्कि इसलिए है कि उन्हें ठीक-ठीक पता होता है कि ये महान गेंदबाज कहां गेंद डालने वाले हैं, लेकिन उन्होंने उस खास एरिया में खेलने का इतना अभ्यास नहीं किया होता कि उनके पास इसका कोई जवाब हो।

हार्ड लेंथ से बल्लेबाजों की परीक्षा ले रहे

डेल स्टेन ने आगे लिखा- यह डर असल में तकनीकी स्किल से जुड़ा है। अब टूर्नामेंट इतना आगे बढ़ चुका है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता, इसलिए आप देखेंगे कि ये गेंदबाज अपना दबदबा बनाए रखेंगे। इसे हार्ड लेंथ कहने की एक खास वजह है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *