सड़क हादसा : दो बाइक सवार हाईवा वाहन की चपेट में आए, दोनों की मौके पर हुई मौत 

जिले के बालोद धमतरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम करकाभाट के समीप हाईवा वाहन ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतक बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जमरुवा और नर्रा के बताए जा रहे हैं। जिनका नाम भूपेंद्र साहू और भुवनेश्वर है।

जानकारी के लिए बता दें कि हाईवा बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में ही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07- LJ- 1030 धमतरी से बालोद की तरफ आ रही थी। दोनों की भयंकर टक्कर हुई। घटना के बाद बालोद पुलिस ने हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना देर रात हुई। आज सुबह पुलिस और प्रशासन ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों परिवार सदमे में हैं। घटना के समय आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और शव को बरामद कर रास्ता खाली कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *