रुसी दुल्हन दिलाने के नाम पर हरियाणा से युवाओं को ले जा रहे हैं रूस

 नई दिल्ली,   इमीग्रेशन एजेंट हरियाणा के युवाओं को रूस में शादी करने का प्रलोभन देकर, रूस में नौकरी के लिए लेकर जा रहे हैं। विदेशी महिला से शादी होने के लालच में हरियाणा के सैकड़ो युवाओं को रूस ले जाया गया है। इमीग्रेशन एजेंट द्वारा अवैध रूप से हरियाणा की युवाओं को रूस ले जाया गया। इसके लिए युवकों से लाखों रुपए भी लिए गए।
 युवाओं को इमीग्रेशन एजेंट ने पहले बैंकॉक भेजा। उसके बाद जंगल के रास्ते से उन्हें बेलारूस ले जाया गया। उसके बाद उन्हें रूस में सेना मे नौकरी करने को कहा। जब इन युवाओं ने रूस की सेना में भर्ती होने और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार किया। तो इन युवाओं को रूस के जेल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में बंद करवा दिया। मास्को की जेल में इन युवाओं को भूखा प्यासा रखा गया।
 जेल में बंद दो युवाओं ने एक वकील की मदद से 6 लाख रूपये खर्च करने के बाद भारत वापस लौटे हैं। करनाल में रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने मास्को जाने और वहां से वापस आने की कथा कहानी सुनाई।
जब यह घोटाला उजागर हुआ। रूस में एजेंटों के माध्यम से सेना में जो भर्ती हो रही है। उसमें एजेंट को रूस की सरकार द्वारा 200000 रूपये का भुगतान किया जाता है।भारत से अवैध तरीके से सैकड़ों युवाओं को अवैध रूप से विदेश ले जाने का काम इमीग्रेशन एजेंटों द्वारा किया जा रहा है। उसमें विदेशी लड़कियों से शादी कराने का लालच देने से,युवा आकर्षित हो रहे हैं।इसका फायदा इमीग्रेशन एजेंट उठा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *