रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले-अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए बाइडेन ट्रम्प से बेहतर

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प की बजाय बाइडेन को ज्यादा ज्यादा बेहतर मानते हैं। दरअसल, रूसी पत्रकार पवेल जरूबिन पुतिन का इंटरव्यू कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से सवाल किया कि डेमोक्रैट बाइडेन या रिपबल्किन ट्रम्प में से किसे रूस के हिसाब से बेहतर मानते हैं।
इस पर पुतिन ने हिचकिचाते हुए जवाब दिया- बाइडेन। वो ज्यादा अनुभवी हैं, उनके बार में अनुमान लगाना ज्यादा आसान है। बाइडेन पुराने ख्यालों की राजनीति करने वालों में से हैं। हालांकि, हम किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *