सर्वधर्म ब्रिज शुरू, 5 लाख आबादी को फायदा

भोपाल । भोपाल के कोलार रोड पर बने सर्वधर्म ब्रिज से शुक्रवार को ट्रैफिक शुरू हो गया। नया ब्रिज पुराने ब्रिज से जोडक़र ही बनाया गया है, जिसकी लागत 5 करोड़ रुपए आई है। 13 मीटर चौड़े और 60 मीटर लंबे ब्रिज की शुरुआत डेढ़ साल पहले हुई थी। सिक्स लेन के लिहाज से बने ब्रिज से हर रोज 5 लाख आबादी को फायदा मिलेगा।
सितंबर-22 में ब्रिज के लिए भूमिपूजन किया गया था। पिछले साल कलियासोत नदी के उफान पर नहीं आने से काम में दिक्कतें नहीं आईं। इस कारण जनवरी-फरवरी में फिनिशिंग से जुड़े काम निपटा लिए गए। वहीं, शुक्रवार से ट्रैफिक भी शुरू कर दिया गया।
कोलार रेस्ट हाउस से गोल जोड़ के बीच 15 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन बनाया जा रहा है। जिसमें सर्वधर्म ब्रिज सबसे महत्वपूर्ण था। इसलिए मौजूदा ब्रिज से ही सटकर नया ब्रिज बनाने का प्रोजेक्ट अलग से बनाया गया। सिक्सलेन के साथ ही इसका काम भी शुरू कर दिया गया। अब तक पुराने ब्रिज से ही गाडिय़ां गुजर रही थी, लेकिन शुक्रवार से दोनों ब्रिज से गाडिय़ां निकलने लगी। इससे लोगों को जाम से काफी राहत मिल गई। हालांकि, एप्रोच रोड पर डामरीकरण होना बाकी है।
कोलार सिक्सलेन के लिहाज से महत्वपूर्ण
पिछले डेढ़ साल से 15.10 किलोमीटर लंबे कोलार सिक्सलेन का निर्माण चल रहा है। चूना भट्?टी चौराहे से डी-मार्ट तक एक लेन और डीमार्ट से कालापानी गांव से आगे तक दोनों लेन का काम पूरा हो चुका है। इधर, चूना भट्?टी से रेस्ट हाउस के बीच भी काम तेजी से चल रहा है। एक तरफ की लेन लगभग पूरी बन गई है, जबकि दूसरी लेन पर सीमेंट क्रांकीट किया जा रहा है। कोलार रोड के ट्रैफिक के लिहाज से सर्वधर्म का नया ब्रिज काफी महत्वपूर्ण है।
पहले ही शिफ्ट हो गई पाइप लाइन
मौजूदा ब्रिज के एक ओर से कोलार लाइन गुजरी थी, जिसे पिछले साल शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद भोज यूनिवर्सिटी की साइड में जगह को बेहतर किया गया। यहां से नया ब्रिज गुजरा है। ब्रिज बनाने के लिए आखिरी छोर पर बने सुविधा घर को भी तोड़ा गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *