मंगलवार शाहिद-कृति की फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ पर पड़ा भारी

वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। इस रोबोटिक प्रेम कहानी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर जोरदार हुई थी।

शाहिद कपूर-कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री ने पहली बार ही दर्शकों का खूब दिल जीता था। हालांकि, अब धीरे-धीरे जैसे दिन बीत रहे हैं, फाइटर की तरह ही शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का कलेक्शन डाउन होने लगा है।

सोमवार के बाद फिल्म का मंगलवार को कलेक्शन और भी ज्यादा गिर गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की चलिए जानते हैं-

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर तेरी बातों ने… कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और कृति की रॉम-कॉम फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा तो बहुत ही तेजी से पार कर लिया था। सेकंड सन्डे पर भी फिल्म की कमाई काफी अच्छी हुई थी, लेकिन जैसे ही मंडे आया वैसे ही 6 करोड़ का सिंगल डे पर बिजनेस करने वाली ये फिल्म सीधा 2 करोड़ पर आ पहुंची।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पर वर्किंग डे काफी भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म ने सिंगल डे पर महज 2.16 करोड़ का बिजनेस किया है, जो सोमवार के कलेक्शन के मुकाबले कम है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 12 डेज कलेक्शन- 

  • इंडिया टोटल कलेक्शन- 62.61 करोड़ रुपए 
  • मंगलवार सिंगल डे कलेक्शन- 2.16 करोड़ रुपए

अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शाहिद-कृति की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की जिस तरह से जोरदार शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर हुई थी, उससे हर किसी को यही उम्मीद थी कि ये मूवी जल्द ही इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी, लेकिन 12 दिन बीतने के बाद अब ये होता मुश्किल नजर आ रहा है। 9 फरवरी 2024 में रिलीज हुई शाहिद कपूर-कृति सेनन और धर्मेंद्र स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 62.61 करोड़ का बिजनेस किया है।

अब इस फिल्म के पास 100 करोड़ कमाने के लिए महज 18 दिन और बचे हैं और अगर वर्किंग डेज पर फिल्म का हाल ऐसा रहा, तो इस क्लब में शामिल होना फिल्म का मुश्किल हो सकता है। इस फिल्म के गले की फांस बनने के लिए अजय देवगन आर माधवन स्टारर 'शैतान' आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *