मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 के करीब

वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ खुले। बाजार की मजबूती में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ-साथ वित्तीय और आईटी सेक्टर के शेयरों ने योगदान दिया। रिलायंस समूह की चौथी तिमाही नतीजों के अनुसार कंपनी का लाभ अनुमानों से आगे निकल गया है।मंगलवार को सुबह करीब 9.22 बजे बीएसई सेंसेक्स 314 अंक या 0.42% बढ़कर 73,947 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 90 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 22,426 पर कारोबार कर रहा था।भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाइटन और एचसीएल टेक  सेंसेक्स के शीर्ष योगदानकर्ताओं के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं और सूचकांक को ऊपर बनाए रखा है। इसके विपरीत, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर दबाब बना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *