मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के पार

घरेलू शेयर बाजार में तीन दिनों के हरियाली लौटी। गुरुवार को बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़ा और निफ्टी 22200 का स्तर पार कर गया। हालांकि, दिन के ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी।सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर सेंसेक्स 14.50 (0.01%) अंक फिसलकर 72,924.01 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 18.35 (0.08%) अंकों की बढ़त के साथ 22,166.25 पर कारोबार करता दिखा।गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के मिड और स्मॉल सेक्टर में खरीददारी दिखी। शुरुआती कारोबार के दौरान ऑटो, मेटल और सरकारी बैकिंग के शेयरों में तेजी से बाजार को सपार्ट मिलता दिखा। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 456 अंक टूटकर 72,943 पर बंद हुआ था। वहीं, बुधवार को राम नवमी के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी रही, जिस कारण कोई कारोबार नहीं हुआ।18 अप्रैल (गुरुवार) को वोडफोन आइडिया का 18,000 फॉलो ऑन पब्लिक ऑफरिंग (एफपीओ) बिक्री के लिए खुला। शेयर बिक्री के जरिए जुटाए गए फंड से दूरसंचार के प्रति बाजार के दृष्टिकोण को मजबूती मिल सकती है। डीआईपीएएम सचिव ने कहा कि है ने कहा है कि वह वीआई के कैपिटल इन्वेस्टमेंट प्लान का समर्थन कर रही है। सरकार को खुशी है कि वोडाफोन आइडिया नए निवेशकों को जोड़ रही है। इस निवेश प्लान से कंपनी को फिर से खड़ा करने में मदद मिलेगी और टेलीकॉम सेक्टर में जारी डुओपोल कम होगी। कंपनी की ओर से उठाया गया एफपीओ का कदम एक रिवाइवल पैकेज की तरह काम करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *