MP में 60 Km/घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, विदिशा-गुना समेत 3 जिलों में ऑरेंज और 50 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और धूलभरी आंधी का असर देखने को मिला। रतलाम में 12 मिलीमीटर और धार में 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर और रायसेन सहित दो दर्जन से अधिक जिलों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली।

गुरुवार रात हुई बारिश का असर शुक्रवार को तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम होकर 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।इंदौर में भी मौसम सुहावना

इंदौर में भी मौसम सुहावना बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। श्योपुर में तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जहां दिन का पारा सामान्य से 10.7 डिग्री नीचे आकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं

हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार रहा। छिंदवाड़ा, छतरपुर जिले के खजुराहो, खंडवा और खरगोन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एच.एस. पांडे के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

आज तीन जिलों में ऑरेंज और अधिकांश प्रदेश में येलो अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

विदिशा, गुना और अशोकनगर जिलों में वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

येलो अलर्ट

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा सहित करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *