यूपी में पारा बढ़ा, कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार

लखनऊ । यूपी में पिछले कुछ दिनों से हल्की फुल्की बारिश ही हो रही है। मूसलाधार बारिश ना होने के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 36 डिग्री तापमान रहा। रविवार को लखनऊ में भी पारा बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
यूपी में 25 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर ही बारिश की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस अवधि में  बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही साथ मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और अलीगढ़ जिले में भी बादल गरजने के साथ बिजली गिर सकती है। मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और बिजनौर जिले में भी बिजली गिरने का अलर्ट है। अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिर सकती है। 26, 27 सितंबर को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। इसी तरह 28, 29 और 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर बारिश के आसार हैं। हालांकि 25 से लेकर 30 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में मूसलाधार बारिश की उम्मीद नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *