वीडियो वायरल होने के बाद डिएक्टिवेट किया था अकाउंट:तलवार से केक काटने वाले जुड़वा भाई , दोनों के नाम के 11 अक्षर, इसलिए काटे थे 11 केक

एयरपोर्ट रोड पर कार के बोनट पर तलवार से केक काटने वाले आरोपियों को गांधी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों जुड़वा भाई निकले। उनकी पहचान अरशान खान (19) और अयान खान (19) के रूप में हुई। दोनों के नाम मिलाकर 11 अक्षर बनते हैं। इसलिए उस रात 11 केक काटे थे। थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तलवारें बरामद हुई हैं।

इनमें एक आर्टिफिशियल तलवार है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि जन्मदिन पर दोस्त उन्हें बुलाकर ले गए थे। दोनों भाई फ़र्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं। दोनों के पांच साथियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। इन सभी की तलाश की जा रही है।

जांच में पता चला कि तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था। यह अकाउंट किसका है, पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। वीडियो में चार से पांच कारें दिखाई दे रही हैं। यह कारें किसकी हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

रोड ब्लॉक कर मनाया था अपना जन्मदिन आरोपियों ने 20 अप्रैल की रात करीब 12:15 बजे एयरपोर्ट ब्रिज के पास रोड ब्लॉक कर जन्मदिन मनाया था। तलवार से केक काटा गया। दोनों के दोस्तों ने कार के बोनट से आतिशबाजी की। इस वजह से आने-जाने वालों को काफी परेशानी हुई। कई लोग घबरा भी गए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया था। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *