भोपाल में जो बिल्डिंग गिरी,वह 10 साल पहले जर्जर घोषित:200 परिवार अभी भी रह रहे

भोपाल के टीटी नगर में जिस बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 32 साल के युवक की मौत हुई, वह करीब 10 साल पहले ही जर्जर घोषित हो चुकी है और इन्हें खाली भी कराया जा चुका है। बावजूद इनमें अब भी लगभग 200 परिवार अवैध तरीके से रह रहे हैं। हादसा होने के बाद जिला प्रशासन बिल्डिंग से अवैध कब्जा हटवाकर इन्हें जमींदोज करेगा।

टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया कि इस बारे में संपदा विभाग के अधिकारियों से बात भी हुई है। जल्द ही बिल्डिंग गिराई जाएगी। जिस बिल्डिंग गिरने से युवक की मौत हुई, उसे हादसे के तुरंत बाद ही ढहा दिया गया है।

अवैध कब्जा कर मकान किराए से दिया क्षेत्र के पार्षद जगदीश यादव ने बताया कि ओल्ड एमएलए क्वार्टर के पीछे ही 50 से 60 साल पुराने जर्जर मकान है। जिन्हें 10 साल पहले खाली करा लिया गया था। यह इलाका सुनसान रहता है। इस वजह से अवैध गतिविधियां होती हैं। 200 से अधिक परिवार अवैध तरीके से रह रहे हैं। कइयों ने तो मकान पर कब्जा करके किराए पर दे रखा है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एसडीएम को भी पूरी स्थिति के बारे में बताया है।

घरेलू गैस का कारोबार भी यहीं पर घरेलू गैस सिलेंडर का भी कारोबार होता है। कई एजेंसियां यहां से घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई करती हैं। वहीं, जर्जर मकानों में ही अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का कारोबार भी चल रहा है।

युवक की हो चुकी मौत बता दें कि बुधवार को यहां के जर्जर सरकारी आवास का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था। हादसे में कमरे में सो रहे युवक की दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार (32) के तौर पर हुई है। युवक अवैध रूप से बंद जर्जर मकान में रहता था। वह मानसिक रूप से कमजोर था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *