बिहार, गुजरात जैसी यूपी में भी हो पूर्ण शराबबंदी-ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए प्रदेश में बिहार, गुजरात जैसी पूर्ण शराबबंदी जरूरी है। जब तक शराब बंद नहीं होगी, तब तक गरीबों का कल्याण नहीं होगा। 
लखनऊ के दारुलसफा में आयोजित पार्टी की उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार एक कानून बनाए कि लोकसभा और विधानसभा में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो। महिलाएं विधानसभा और संसद में पहुंचेंगी तो अपने हक और अधिकार का कानून खुद बना लेंगी। उन्होंने कहा कि सुभासपा शुरू से ही महिलाओं के हक, अधिकार, मान, सम्मान के लिए अनवरत लड़ रही है। पार्टी की प्रदेश में जो पहचान बनी है, उसमें आधी आबादी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों का सबसे अधिक आशीर्वाद और सहयोग उन्हें मिल रहा है। पार्टी ने जब भी सामाजिक मुद्दों पर बड़े आंदोलन किए तब पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। इस बार शराबबंदी के लिए पार्टी ने महिलाओं को जगाने और एकजुट करने का अभियान शुरू किया है। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि शैक्षिणिक संस्थाओं में बेटियों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करते हुए निशुल्क शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियां पढ़ लिखकर सर्वाेच्च कुर्सी पर बैठें। नौकरियों में 50 फीसदी पद महिलाओं से भरी जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *