सुबह 11 बजे आसमान में तेज आवाज हुई, तेज आवाज के बीच प्‍लेन से लोगों में दहशत

जबलपुर ।   शहर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे के आसपास आसमान में तेज आवाज के बीच एक फाइटर प्‍लेन ने बरबस ही लोगों को रुककर आसमान की ओर निहारने मजबूर कर दिया। दरअसल यह आर्मी का एयर शो था। लोग घरों से बाहर निकल आए और कौतूहल बस एक दूसरे से कारण जाने लगे बाद में पता चला कि यह आर्मी का और शो है इसके बाद सभी उसे देखते रहे।

जीआरसी में री-यूनियन में एयर-शो का आयोजन किया गया था

दरअसल, जीआरसी में री-यूनियन में एयर-शो का आयोजन किया गया था। शहम में 12 बजे तक नो फ्लाई जोन बनाया गया था। इसी दौरान डियर डेविल्स का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके बाद जीआरसी की टीम आरडी परेड में दिल्ली जाने के लिए रवाना हो जाएगी। शहर में एक के बाद एक 9 स्क्वाडन के सुखोई तीन विमानों ने उड़ान भरकर लोगों को इचंभे में डाल दिया। यह सारा एयर शो होशियार सिंह मैदान में आयोजित किया गया, जहां एक किमी की ऊंचाई तक उड़ान भरी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *