‘उन्होंने लोगों के दिमाग को भी तबाह कर दिया’, मोदी सरकार पर भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये इनकी उपलब्धि है

अनुभवी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने पिछले साल विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से टेलीविजन पर वापसी की। वो अक्सर गंभीर मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। चाहें पर्सनल लाइफ के अफेयर्स पर बोलना हो या फिर देश-दुनिया में हो रहे किसी मुद्दे पर अपनी राय रखनी हो, कुनिया हमेशा ही आगे रहती हैं। एक बार फिर से एक्ट्रेस ने भारत में पॉलिटिक्स को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने देश में सत्ताधारी पार्टी यानी बीजेपी को लेकर भी बड़ी बात कह दी है।

कुनिका सदानंद ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है जहां अगर आप समझदारी की बात करने की कोशिश करेंगे, तो लोग आपको गाली देंगे, धमकाएंगे और लगभग सड़कों पर पीट-पीटकर मार डालेंगे। और यही सत्ताधारी दल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।’

कुनिका सदानंद का बीजेपी पर निशाना!

इससे साफ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस सीधे बीजेपी पर निशाना साध रही हैं और हाल ही में घटित हुई घटनाओं को सत्ताधारी पार्टी से जोड़ रही हैं। कुनिका के इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने भी उन्हें सपोर्ट किया। कुछ ने बुरा-भला भी कहा। ज्यादा लोगों ने पार्टी के सपोर्ट में काफी कुछ लिखा।

लोगों ने कुनिका सदानंद को घेरा

एक ने कमेंट में लिखा, ‘मैं इस ऐप को कभी नहीं छोड़ूंगा क्योंकि यह मुझे रोज याद दिलाता है कि लोग कितने बेशर्म और पाखंडी हो सकते हैं। मेरा मतलब है, TMC ने अभी-अभी सुवेंदु अधिकारी के PA को गोली मारी है और आप BJP पर लोगों के दिमाग खराब करने का आरोप लगा रही हैं। किसी को इतना नीच काम करने के लिए किस हद तक कायर होना पड़ता है?’ एक ने कहा, हां, ‘सत्ताधारी पार्टी राम का बहुत सम्मान करती है, लेकिन उन्होंने भी अपने नागरिकों की बात सुनी। उनके नागरिकों ने उनके निजी मामलों, खासकर उनकी पत्नी के बारे में सवाल उठाए। अब तो हम प्रधानमंत्री से उनके काम के बारे में भी नहीं पूछ सकते।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *