फेडरल बैंक का पूर्व मैनेजर तिवारी गिरफ्तार, करीब ढाई करोड़ के गोल्ड कर फरार था 

लखनऊ महाराष्ट्र पुलिस ने फेडरल बैंक के पूर्व मैनेजर गिरजा शंकर तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बीते साल वह गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखे गए करीब ढाई करोड़ के गोल्ड को हड़प कर फरार हो गया था। यूपी एसटीएफ ने यह गिरफ्तारी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से की है। 
जानकारी के मुताबिक बीते साल गिरजा शंकर तिवारी करीब ढाई करोड़ के गोल्ड को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद वह लखनऊ आ गया। यहां वह ढाई करोड़ का गोल्ड बेचकर ट्रॉनिका प्रॉपर्टी सॉल्यूशंस के नाम से रियल एस्टेट का कारोबार करने लगा था। इसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस फेडरल बैंक के पूर्व मैनेजर गिरजा शंकर तिवारी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पुलिस के मुताबिक वांछित आरोपी गिरजा शंकर तिवारी थाना सुशांत गोल्फ सिटी के खेवली हसनपुर में मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र की टीम जो लखनऊ में पूर्व से ही मौजूद थी। मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुंच कर मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी गिरजा शंकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गिरजा शंकर तिवारी ने पूछताछ में बताया कि वह साल 2009 से विभिन्न बैंक एवं इंश्योरेंस कंपनियों में पदस्थ था। दिसम्बर 2021 से फेडरल बैंक महाराष्ट्र में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ रहते हुए ग्राहकों से कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन देने के नाम पर गोल्ड जमा करवाता रहा। मगर उस गोल्ड को बैंक में जमा न करके अपने पास ही रखे रहा। इस दौरान गोल्ड लोन की धनराशि भी ग्राहकों अपने स्तर पर ही दी। बाद में गोल्ड लेकर वह गायब हो गया। फिर उसने गोल्ड को बेचकर प्रॉपर्टी में निवेश किया। इस समय ट्रोनिका प्रॉपर्टी सॉल्यूशंस प्रालि के नाम से लखनऊ में प्रॉपर्टी का काम करता है। इस प्रकार उसने लगभग 2.5 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन फ्राड किया था जिस पर एफआईआर दर्ज होने के कारण छिपकर रहा था। फिलहाल आगे की कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *