अमेरिका में मैच खेलेगी, मैक्सिको में ईरान फुटबॉल टीम का ठिकाना, राष्ट्रपति से मिली अनुमति

नई दिल्ली: मेक्सिको ने ईरान की फुटबॉल टीम को अपने देश में ठहरने की अनुमति दे दी है। देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने कहा कि उनकी सरकार को इससे कोई दिक्कत नहीं है। अमेरिका ने ईरानी टीम को टूर्नामेंट के दौरान अपने यहां रोकने से इंकार कर दिया था। अमेरिका और इजरायल के साथ फरवरी से ईरान का युद्ध चल रहा है। कई बार इसे रोकने की कोशिश हो चुकी है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

ईरान की टीम मैच खेलने के लिए अमेरिका जाएगी

ईरान को शेड्यूल के अनुसार अपने ग्रुप राउंड के मुकाबले अमेरिका में खेलने हैं। टीम तय शेड्यूल के हिसाब से ही खेलेगी। वह मैच डे के दिन ही अमेरिका जाएगी और उसी दिन मैक्सिको वापस लौट आएगी। उसका बेस कैंप मेक्सिको के तिजुआना में बनाया गया है, जो कैलिफोर्निया के ठीक दक्षिण में स्थित है। ईरान फुटबॉल महासंघ ने हाल ही में इस बदलाव की घोषणा की थी। फीफा भी इसकी पुष्टि कर चुका है।

राष्ट्रपति शिनबॉम ने मीडिया को बताया कि फीफा ने उनकी सरकार से संपर्क कर पूछा था कि क्या ईरानी टीम मेक्सिको में रुक सकती है, क्योंकि अमेरिका उन्हें रातभर ठहराने के पक्ष में नहीं था। उन्होंने कहा- अमेरिका ईरान की फुटबॉल टीम को अपने यहां रुकने की अनुमति नहीं देना चाहता था। इसके बाद फीफा ने हमसे पूछा कि क्या वे मेक्सिको में ठहर सकते हैं और हमने तुरंत हामी भर दी।

15 जून को ईरान का पहला मुकाबला

11 जून से फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत हो रही है। 19 जुलाई को खिताबी मुकाबला होगा। टूर्नामेंट में मेजबानी अमेरिका के अलावा मैक्सिको और कनाडा के पास है। ईरान की टीम ग्रुप जी में है। इसमें बेल्जियम, मिस्त्र और न्यूजीलैंड भी है। 15 जून को ईरान की टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ इंगलवुड के सोफी स्टेडियम में खेलना है। इसी मैदान पर 21 जून को टीम बेल्जियम से भिड़ेगी। सिएटल के ल्यूमेन फील्ड पर ईरान का मिस्त्र से टीम का आखिरी ग्रुप मैच होगा। मेक्सिको के तिजुआना से इंगलवुड की दूरी करीब 225 किमी ही है। वहीं सिएटल 2000 किमी दूर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *