नोएडा में श्रमिकों के बवाल के बाद गाजियाबाद में लगा जाम, NH-9 पर 5 किलोमीटर तक खड़ी हुई गाड़ियां

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के नोएडा में जारी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन का असर गाजियाबाद तक देखने को मिल रहा है। श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कंपनियों में इसको लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। सैकड़ों कर्मचारियों ने नोएडा में सड़कों पर उतरकर जाम लगा दिया। एनएच-9 पर भी जाम का असर दिख रहा है। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर भी गाड़ियों की कतारें लग गई हैं। गाजियाबाद की तरफ जाने और आने वाली दोनों रूट पर गाड़ियों की लंबी करें देखने को मिल रही हैं। मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी जाम का असर साफ तौर पर दिख रहा है। वहीं, दिल्ली बॉर्डर पर भी प्रदर्शन के कारण जाम जैसी स्थिति बनी हुई है।

एनएच-9 पर जाम

गाजियाबाद में एनएच-9 पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई है। हाइवे पर ट्रैफिक पर पूरी तरह से रुकने के कारण वाहनों की कतार बढ़ती जा रही है। दरअसल, नोएडा में प्रदर्शन के कारण इस तरफ गाड़ियों के परिचालन को पूरी तरह से रोक दिया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर भी असर

नोएडा में भारी विरोध प्रदर्शन और सड़कों पर ट्रैफिक रोके जाने का असर यमुना एक्सप्रेसवे पर भी दिख रहा है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लोग वाहनों से उतर कर ट्रैफिक रुकने के कारणों की जानकारी लेते दिख रहे हैं। वहीं, मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई है।

दिल्ली बॉर्डर तक जाम

नोएडा में दिल्ली बॉर्डर तक जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर ट्रैफिक रुकने के कारण लोगों को मेट्रो का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़कों पर भी जाम लगा हुआ है। दिल्ली बॉर्डर पर जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी जैसी स्थिति के कारण परेशान हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पैदल ही यात्रा करते दिखे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *