रजनीकांत की Jailer 2 के सेट पर दर्दनाक हादसा, 28 साल के क्रू मेंबर की मौके पर ही मौत

सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘जेलर 2’ के सेट से एक दुखद खबर सामने आई है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की फ‍िल्म के आर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े एक वर्कर की मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार को हुआ। बताया जाता है कि वर्कर की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है। मृतक की पहचान 28 साल के कार्तिकेयन के रूप में हुई है।

साउथ सिनेमा से 10 दिनों के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जहां क्रू मेंबर की मौत हुई हो। इससे पहले हैदराबाद में प्रभास की फिल्‍म ‘फौजी’ के सेट पर जाते हुए क्रू मेंबर्स की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी, जिसमें एक की मौत और 5 अन्‍य घायल हुए थे।

‘जेलर 2’ के सेट पर क्रू मेंबर की मौत कहां और कैसे हुई?

‘जेलर 2’ के सेट पर इस हादसे के बाद हर कोई सदमे में है। फिल्‍म की शूटिंग तमिलनाडु के चेन्नई के पनैयूर में एक प्राइवेट फ‍िल्म स्टूडियो में हो रही है। यहां फ‍िल्म के प्रोडक्शन का आखिरी दौर चल रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, क्रू मेंबर कार्तिकेयन अपनी ड्यूटी के हिसाब से एक घर जैसा सेट तैयार करने में जुटा हुआ था, तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन कनाथुर पुलिस ने कहा है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या इसमें कोई गड़बड़ी की गई।

मेकर्स की ओर से नहीं आया कोई बयान

इस घटना पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है। यह सब ऐसे समय में भी हुई है, जब फ‍िल्म की प्रोडक्शन कंपनी Sun Pictures ने कुछ ही हफ्ते पहले ऐलान किया था कि ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी हो गई है। बीते महीने 21 अप्रैल को सोशल मीडिया पर मेकर्स ने रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें रजनीकांत और डायरेक्टर नेल्सन को कास्ट और क्रू के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *