श्रीलंका में आइएस से जुड़े होने के संदेह में दो लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका पुलिस ने प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (आइएस) से जुड़े होने के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। आइएस के साथ संबंधों को लेकर भारत में अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुजरात एटीएस ने पिछले दिनों श्रीलंका के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया था। चारों लोग इंडिगो कंपनी की एक उड़ान से 19 मई को कोलंबो से चेन्नई आए थे।

श्रीलंका के सुरक्षा बलों को शक है कि 46 वर्षीय उस्मानद जेर्राड उपरोक्त चार श्रीलंकाई नागरिकों का आका है और श्रीलंका से भारत में दाखिल होने के लिए उनकी मदद किया था।

श्रीलंका पुलिस ने संदिग्ध के ठिकाने की विश्वस्त सूचना देने पर हाल में 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में यह पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों आइएस के सदस्य हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *