‘वडा पाव गर्ल’ का पति संग रोमांटिक वीडियो, भड़के यूजर्स- शर्म बेच खाई है, सिंदूर का भी मजाक बना दिया

हाल ही ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का नहीं दिखेगा। वह अपने सनातन धर्म के लोगों से माफी मांगती हैं। और अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिस पर यूजर्स भड़क गए हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, ‘वडा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और पति युगम गेरा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरते हैं और फिर उनके माथे पर चूमते हैं।

‘वडा पाव गर्ल’ का बेडरूम वीडियो, पति ने मांग में भरा सिंदूर

चंद्रिका दीक्षित ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह बेडरूम में बैठी तैयार हो रही हैं। हाथ में सिंदूर दानी पकड़ी है। जैसे ही वह सिंदूर लगाने वाली होती हैं, युगम गेरा आते हैं और चंद्रिका की मांग में अपने हाथों से सिंदूर लगाते हैं। फिर उनके माथे को चूमते हैं। यूजर्स को यही बात बर्दाश्त नहीं हो रही है, और वो कपल को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वो हैरान हो रहे हैं कि जो महिला कुछ दिन पहले तक पति पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगा रही थी, मुस्लिम धर्म के लड़के से ‘शादी के वीडियोज’ शेयर कर रही थी, अब इस तरह पति के साथ रोमांटिक होकर वीडियो शेयर कर रही है।

यूजर्स ने बुरी तरह धोया- शर्म बेच खाई है इन लोगों ने

यूजर्स ने चंद्रिका दीक्षित को बुरी तरह धो डाला। कुछ ने उनकी हरकत को ‘नौटंकी’ करार दिया तो कुछ ने कहा कि उन्होंने सिंदूर को मजाक बनाकर रख दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘शर्म बेच खाई है इन लोगों ने।’ एक का कमेंट है, ‘कसौटी जिंदगी की’ के बाद अब जाके ऐसी औरत देखी है, जिसका समझ नहीं आता कि असली पति कौन सा है।’ एक ने लिखा, ‘कभी मुसलमान से लगवाती है कभी इस भालू से लगवाती है, न जाने और कितनों से लगवाएगी। सिंदूर का भी मजाक बना रखा है इस औरत ने।’

पहले पति पर लगाए चीटिंग के आरोप, फिर मुस्लिम लड़के संग लगीं रहने

मालूम हो कि कुछ महीने पहले ‘वडा पाव गर्ल’ ने पति युगम गेरा पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खूब भड़कती नजर आई थीं। वह फिर ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ रहने लगी थीं। उसके साथ शादी और रोमांस के वीडियोज भी शेयर किए। यहां तक कि ईद पर बुर्का पहनकर सैफी के साथ वीडियो भी शेयर किया था, जिससे यूजर्स को लगा कि वह उसे डेट कर रही हैं।फिर पोल खुली कि वह ‘मिस्ट्री मैन’ असल में चंद्रिका और युगम का जानने वाला निकला और उसका नाम सैफी है। इस कारण चंद्रिका को बुरी तरह कोसा गया था, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर माफी मांग ली थी।

मार्च 2026 में पति संग पैचअप, मानी थी अपनी गलती

इसके बाद से चंद्रिका दीक्षित पति युगम गेरा के साथ खुशी-खुशी रह रही हैं और बताया था कि अब उनके बीच सब ठीक है, उनका पैचअप हो गया है। चंद्रिका ने एक वीडियो में बताया था कि उनका और पति का 8 मार्च 2026 को पैचअप हो गया था, पर उनका मुद्दा धर्म की ओर चला गया था, और यहीं उनसे गलती हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *