विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टला, केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार सौंपा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टल गया है। मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस संबंध में गुरुवार की देर रात अधिसूचना जारी की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्ट पर उन्हें बधाई दी।

सीएम ने लिखा कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

मंत्रिमंडल के मेरे साथी श्री केदार कश्यप जी को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में अभी दो विधायकों में से एक नया और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसके बाद सीएम साय अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में नए मंत्री के दावेदार विधायकों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *