कौन हैं सीमांत मृणाल? विधान परिषद के लिए जिनके नाम की चिराग पासवान की पार्टी में हो रही चर्चा

पटना: बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों और एक सीट पर उपचुनाव होना है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया है। 18 जून को मतदान होगा और इसी दिन रिजल्ट भी जारी हो जाएगा। इसी ऐलान के साथ राजनीति दलों में हलचल तेज हो गई है। एनडीए 9 सीटों पर अपनी जीत पक्की मान कर चल रहा है। अभी एनडीए में एमएलसी की सीटों को लेकर किसी प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं है, लेकिन चर्चा है कि बीजेपी अपने कोटे से एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और एक सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दे सकती है।

RLM से दीपक प्रकाश का विधान परिषद जाना तय, LJPR में सीमांत मृणाल की चर्चा

रालोमो कोटे से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का विधान परिषद जाना तय है। वहीं, लोजपा (रामविलास) कोटे से तीन नामों की चर्चा है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा चिराग पासवान के भांजे सीमांत मृणाल के नाम की हो रही है। कहा जा रहा है चिराग पासवान अपने भांजे सीमांत मृणाल को विधान परिषद भेजेंगे। ऐसे में जानते हैं सीमांत मृणाल के बारे में….

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *