शिल्पा शिंदे के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार लेगी एक्शन? CM फडणवीस से AICWA की अपील, झूठे आरोप लगाकर फंसीं!
‘भाबीजी घर पर हैं!’ एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016 में ‘भाबीजी…’ के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे और केस दर्ज करवाया था। इसके बाद से जहां शिल्पा शिंदे की हर तरफ भद पिट
‘ झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारना बॉलीवुड-टीवी के लिए गंभीर चिंता का विषय’
बयान में लिखा है, ‘कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे द्वारा कथित तौर पर ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ लगाए गए झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों को स्वीकार करना पूरे बॉलीवुड फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए गंभीर चिंता का विषय है। झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, परिवार, बच्चों, करियर और मानसिक स्वास्थ्य को अपूरणीय क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसे आरोप किसी व्यक्ति की छवि को स्थायी रूप से धूमिल कर सकते हैं और न केवल आरोपी बल्कि उसके परिवार और प्रियजनों के लिए भी विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।’
रही है, तो वहीं अब AICWA (All Indian Cine Workers Association) ने एक्ट्रेस के खिलाफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को AICWA ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग किया और शिल्पा शिंदे मामले में निष्पक्ष और बारीकी से जांच की अपील की। इसमें कहा गया कि ऐसे आरोप न सिर्फ आरोपी को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि असली पीड़ितों की विश्वसनीयता को भी कम करते हैं, जो न्याय की आस में रहते हैं।
‘झूठे आरोप असली पीड़ितों की विश्वसनीयता को भी कम करते हैं’
‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA) का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठे आरोप लगाता है, तो यह न केवल आरोपी को नुकसान पहुंचाता है बल्कि न्याय की मांग करने वाले असली पीड़ितों की विश्वसनीयता को भी कम करता है। ऐसी घटनाएं वैध शिकायतों पर संदेह पैदा कर सकती हैं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न के असली पीड़ितों के लिए अपनी बात सुनाना और उन पर विश्वास करना और भी मुश्किल बना सकती हैं। यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि सभी महिलाएं झूठे आरोप नहीं लगाती हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में हजारों महिलाओं को वास्तव में उत्पीड़न और शोषण का सामना करना पड़ा है और वो समर्थन, सम्मान और न्याय की हकदार हैं।’
‘कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए’
बयान में AICWA ने आगे लिखा है, ‘किसी एक व्यक्ति के कृत्य का इस्तेमाल असल पीड़ितों के अनुभवों को बदनाम करने या उन पर सवाल उठाने के लिए कभी नहीं किया जाना चाहिए। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने का आग्रह करता है। अगर यह साबित हो जाता है कि जानबूझकर झूठे आरोप लगाए गए थे, तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। झूठे आरोपों से निर्दोष व्यक्तियों और न्याय की मांग करने वाले वास्तविक पीड़ितों दोनों की रक्षा के लिए जवाबदेही आवश्यक है। सत्य, निष्पक्षता और न्याय की जीत होनी चाहिए। झूठे आरोप और वास्तविक उत्पीड़न दोनों ही गंभीर मामले हैं, और कानून को प्रत्येक से उचित ढंग से निपटना चाहिए।’
2016 में क्या हुआ था? शिल्पा शिंदे ने क्या लगाए थे आरोप?
साल 2016 में शिल्पा शिंदे ने जब’भाबीजी घर पर हैं!’ छोड़ा तो विवाद खड़ा हो गया था। शो के मेकर्स ने उन्हें अनप्रोफेशनल बताया था। इसके बाद शिल्पा ने उन पर बकाया पेमेंट न देने, उत्पीड़न और सेट पर काम न करने लायकत माहौल बनाने का आरोप लगाया था। फिर साल 2017 में शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया था। हालांकि, तब आपसी समझौते से मामला सुलझा लिया गया था।
शिल्पा शिंदे का कबूलनामा- वो आरोप झूठे थे
वहीं, अब शिल्पा शिंदे ने भारती और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं थोड़ी हूं साइको, सटक गई थी। यह बात कोई नहीं जानता। मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता। मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इसलिए दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं था। आखिरकार, समझौता होने के बाद मैं उस स्थिति से बाहर निकल पाई। मैं आज बोल रही हूं कि वह झूठ था। मैं आज पहली बार ये स्वीकार कर रही हूं।’
पूजा बेदी, हिना खान और अशोक पंडित भड़के
इसी पर बवाल मच गया। पुरुषों के हक और अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक एनजीओ ने शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की मांग की, तो वहीं हिना खान और पूजा बेदी ने भी एक्ट्रेस के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए खरी-खोटी सुनाई। अशोक पंडित भी शिल्पा शिंदे पर भड़क गए। उसके बाद से ही शिल्पा शिंदे सफाई देती फिर रही हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियोज शेयर कर रही हैं।
