बेटे की चाह में तात्रिंक के पास गई महिला,  तात्रिंक ने किया रेप 

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक तांत्रिक ने महिला से बलात्कार किया है। दरअसल बेटे के जन्म के लिए महिला तांत्रिक के संपर्क में आई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी तांत्रिक यूपी का रहने वाला है। तांत्रिक इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा को गिरफ्तार किया गया है।दरअसल, टीकमगढ़ शहर में रहने वाली महिला को बेटे की चाहत थी, इसके लिए वह कई तांत्रिकों के पास गई। इस दौरान वह झांसी जनपद के गुरसराय के रहने वाले तांत्रिक राहत बाबा के पास गई। बाबा ने महिला को भरोसा दिया कि आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। बाबा ने कहा कि आपको इसके लिए अपने घर में तांत्रिक क्रिया करवानी होगी।
ढोंगी तांत्रिक महिला के घर अनुष्ठान करवाने पहुंचा। इस दौरान वह महिला के साथ गलत करने लगा। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान आरोपी ने उसके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने लगा। तांत्रिक ने कहा कि यह तांत्रिक क्रिया का हिस्सा है। महिला को बेहोश कर आरोपी तात्रिंक ने उसके साथ रेप किया।
होश में आने के बाद महिला को अहसास हुआ कि रात में तांत्रिक ने उसके साथ गलत किया है। महिला ने पूरी बात अपने पति को बता दी। पति महिला को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद महिला का मेडिकल चेकअप हुआ है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *