साइंस कालेज मैदान में विश्व की सबसे बड़ी धान से बनी प्रभु श्रीराम की रंगोली, 501 बच्चे प्रभु राम के वेशभूषा में, बनेगा विश्व रिकार्ड

राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में धान से भगवान राम की रंगोली बनाई गई है। रंगोली में भगवान श्री राम का सौम्य चेहरा दिखाई दे रहा है। इस रंगोली को 51 कलाकरों ने लगभग 7500 किलो धान व चावल से तैयार किया है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के तत्वाधान में यह रंगोली बनाई गई है। संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि रंगोली की लंबाई और चौड़ाई लगभग 19600 स्केवयर फीट है।

अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्रमोद साहू की टीम ने तीन दिन में अपने साथियों के साथ यह रंगोली तैयार की है। धान का विभिन्न रंगों में रंगकर किया गया है। वीरेंद्र दुबे ने दावा किया है कि यह धान से बनी विश्व की सबसे बड़ी रंगोली है। रंगोली को विश्व रिकार्ड में शामिल करने के लिए आवेदन भेजा गया है। बिंदुओं की जांच के बाद ये रंगोली विश्व के सबसे बड़ी धान की रंगोली के विश्व रिकार्ड में शामिल हो जाएगी।

501 बच्चे प्रभु राम के वेशभूषा में, यह भी बनेगा विश्व रिकार्ड

इसके साथ ही छग राष्ट्रवादी संघ की ओर से रविवार को शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में 501 बच्चे प्रभु राम की वेशभूषा में शामिल हुए। बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा साइंस कालेज मैदान से वीआइपी रोड स्थित राम मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा राजधानी के जिस भी सड़क से गुजरी वह जय श्री राम… के जयघोष से गूंज उठा। पूरा सड़क भगवामय नजर आ रहा था। भगवान राम के साथ कई बच्चे माता सीता, भइया लक्ष्मण और भक्त हनुमान की वेशभूषा में गदा लिए पहुंचे थे।

वीरेंद्र दुबे ने बताया कि शोभायात्रा को भी विश्व रिकार्ड में शामिल करने के लिए आवेदन भेजा जाएगा। इसके साथ एक और रिकार्ड गमछे का बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा गमछा लगभग 2000 मीटर का तैयार किया गया है। गमछे में जय श्री राम लिखा हुआ है। इस गमछे को वीआइपी रोड स्थित मंदिर के भगवान राम को अर्पित की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *