यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को मिले इतने नंबर, जाने इसका कलेक्शन

यामी गौतम की एक्शन स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। असल घटनाओं पर आधारित ये मूवी काफी पसंद की जा रही है। फिल्म पर दर्शक भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड में पिक्चर ने धांसू कमाई की, जिसके बाद अब बारी है इसके पहले वीकडे के पहले दिन का कलेक्शन जानने की।

चर्चा में फिल्म 'आर्टिकल 370'

कुछ दिन पहले चुनावी भाषण में प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने 'आर्टिकल 370' का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के जरिए लोगों को सच्चाई का पता चलेगा। पीएम मोदी के मेंशन के बाद फिल्म को और पब्लिसिटी मिली, जो कि एक अन्य वजह है फिल्म के लाइमलाइट में बने रहने की।

'आर्टिकल 370' का कलेक्शन

ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की। हर दिन मूवी का कलेक्शन बढ़ता ही गया। वहीं, अब फिल्म रिलीज के पहले वीकडे की शुरुआत हो चुकी है। मंडे टेस्ट में फिल्म पास हुई या फेल, ये तो आंकड़ों से पता लगेगा।

'आर्टिकल 370' ने पहले दिन 6 करोड़, दूसरे दिन 9.50 करोड़ और तीसरे दिन 9.50 करोड़ की कमाई की थी। अब सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मंडे टेस्ट में फिल्म को बस 3.25 करोड़ हासिल हुए हैं। इसी के साथ मूवी का कुल कलेक्शन 26.15 करोड़ हो गया है।

जानें क्या है फिल्म की कहानी और कास्ट

'आर्टिकल 370' कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के पीएम मोदी के फैसले पर आधारित है। फिल्म में राजनीतिक मतभेद, इर्ष्या और इस फैसले से प्रभावित अन्य चीज़ों को दिखाया गया है। यामी गौतम ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। वहीं, पीएम मोदी की भूमिका में अरुण गोविल हैं। एक्टर किरण करमरकर ने अमित शाह का कैरेक्टर प्ले किया है। इस फिल्म में 'जवान' एक्ट्रेस प्रियामणि भी हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *