उत्तरप्रदेश में यात्रा के मार्ग को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इंडिया गठबंधन के साथ साझा किया जाएगा – कांग्रेस 

नई दिल्‍ली । कांग्रेस ने कहा है  कि उत्तरप्रदेश में यात्रा के मार्ग और विस्तृत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने के बाद एक या दो दिन में यह इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा। कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया  समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के इस दावे के बाद कि उन्हें अभी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आमंत्रित नहीं किया गया है,  आई है।  
अखिलेश यादव ने यात्रा में आमंत्रित न किए जाने की टिप्पणी ऐसे समय में की है जब विपक्ष के इंडिया गठबंधन में कई मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के चरण के लिए अभी तक आमंत्रित नहीं किया गया है।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा का विस्तृत रूट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे इंडिया गठबंधन की पार्टियों के साथ साझा किया जाएगा।
अखिलेश यादव की टिप्पणियों से संबंधित एक वीडियो टैग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और एक-दो दिन में इसे अंतिम रूप से दे दिया जाएगा।
जयराम रमेश ने कहा, ‘‘इसके बाद इसे राज्य में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा। उनका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेना ‘इंडिया गठबंधन को और मजबूत करेगा। 16 फरवरी को यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *