अर्बन कंपनी समेत इन कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने का मौका मिलेगा अगले सप्ताह

मुंबईआईपीओ (Initial Public Offering) बाजार में अगले हफ़्ते काफी हलचल रहने वाली है। आठ सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान कई कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं। इस दौरान निवेशकों का ध्यान मुख्य रूप से तीन कंपनियों पर रहेगा – अर्बन कंपनी , देव एक्सीलरेटर और शृंगार हाउस ऑफ़ मंगलसूत्र। ये कंपनियां मिलकर 2,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा जुटाने की तैयारी में हैं।

कई लिस्टिंग भी

आगामी सप्ताह सिर्फ़ नए IPO ही नहीं आ रहे हैं, बल्कि आठ कंपनियों के शेयर भी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने वाले हैं। अगले हफ़्ते शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली कंपनियों में अमांता हेल्थकेयर भी शामिल है, जिसका आईपीओ 86.6 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इसके शेयर अगले मंगलवार मतलब कि नौ सितंबर को लिस्ट हो रहे हैं।

अर्बन कंपनी IPO

इस समय देश में होम सर्विस देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है अर्बन कंपनी है। दिल्ली एनसीआर के गड़गांव की यह कंपनी 1,900 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही है। यह 10 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें निवेशक 12 सितंबर तक आवेदन दे सकेंगे। इस IPO में दो चीजें शामिल हैं। एक तो कंपनी नए शेयर जारी करेगी, जिससे उसे 472 करोड़ रुपये मिलेंगे। दूसरा, जो पहले से शेयर होल्डर हैं, वे अपने 1,428 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। कंपनी ने एक शेयर की प्राइस बैंड 98 से 103 रुपये के बीच तय किया है। इस कीमत पर कंपनी का लक्ष्य है कि IPO के बाद उसकी वैल्यू 14,095 से 14,790 करोड़ रुपये हो जाए। यह IPO 2025 में आने वाले कुछेक टेक IPO में से एक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *