”द केरल स्टोरी” फिल्म में 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन के फैसले पर विरोध…. 

विपुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी इस साल की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म की कहानी और तथ्यों को लेकर खूब हंगामा मचा था। यहां तक कि मामला कोर्ट में भी पहुंच गया था।

फिल्म को लेकर क्यों मचा बवाल ?

द केरल स्टोरी को लेकर दावा किया गया कि फिल्म में 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन और आईएसआईएस में उन्हें जबरन शामिल कराने की सच्ची कहानी दिखाई गई है। फिल्म के इसी दावे पर भयंकर बवाल मचा था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट के कहने पर मेकर्स को इसे फिल्म से हटाना पड़ा और एक डिस्क्लेमर भी जोड़ना पड़ा।

क्या 32 हजार महिलाओं का हुआ धर्म परिवर्तन ?

वहीं, अब विपुल शाह ने द केरल स्टोरी के दावा का एक बार फिर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भले उन्होंने फिल्म से 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन वाली बात हटा दी हो, लेकिन बात अभी खत्म नहीं हुई है।

कोर्ट ने क्या कहा ?

विपुल शाह ने एक अख़बार के साथ बातचीत में आंकड़ों के गलत होने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "ये मामला अभी तक खत्म नहीं हुआ है। कोर्ट में सुनवाई सिर्फ बैन को लेकर हुई थी। उस सुनवाई में इस 32,000 नंबर को लेकर बहस हुई और कोर्ट ने बाद में इस मामले की सुनवाई करने का फैसला किया। इसकी सुनवाई 18 जुलाई को होने वाली है।"

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *