एक्ट्रेस कंगना रनोट ने कम फीस मिलने के मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा को किया सपोर्ट….

बाॅलीवुड प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपनी फीस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। प्रियंका ने हाल ही में कहा था कि उन्हें उनके एक्टिंग करियर के 22 सालों में कभी मेल को-एक्टर के बराबर फीस नहीं मिली है। प्रियंका ने ये भी बताया कि 22 साल के करियर में सिटाडेल उनकी पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें उन्हें अपने मेल को-एक्टर के बराबर फीस पे की गई। वहीं, अब प्रियंका की इस बात पर कंगना रनोट ने रिएक्ट किया है।

कंगना ने किया प्रियंका को सपोर्ट

हमेशा की अपने बात को खुलकर बोलने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट ने प्रियंका चोपड़ा के बयान पर सहमति जताते हुए एक पोस्ट शेयर कर उन्हें सपोर्ट किया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "यह सच है कि मुझसे पहले की लगभग सभी एक्ट्रेसेस सदियों से चली आ रही इस परंपरा के आगे झुक गईं। मैं पहली थी जो समान पेमेंट पाने की बात पर लड़ी थी और इस दौरान जो सबसे खराब चीज मैंने झेली वो ये थी कि मेरे साथ काम कर रही कलाकारों ने उन्हीं रोल्स के लिए फ्री में काम करना शुरू कर दिया, जिनके लिए मैं लड़ रही थी।"

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *