मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज से एक माह चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान

इंदौर ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विशेष जनसभा अभियान शुरू किया जा रहा हैं। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। 31 मई से देशभर की सभी लोकसभा में हर घर संपर्क किया जाएगा। देशभर में 51 रैलियां और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा को आठ क्लस्टर में बांटकर अभियान चलाया जाएगा। सांसद, मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। सांसद को 1000 लोगों से संपर्क करना होगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर में की प्रेस कांफ्रेस

2014 से अब तक मोदी सरकार ने नौ साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सेवा, सुशासन और गरीबी कल्याण को लेकर विशेष जनसंपर्क अभियान भाजपा द्रारा शुरू किया गया हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर अभियान से जुड़ी जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि भारत ने नौ सालों में दुनिया मे शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था की यात्रा की है। 31 जुलाई से अभियान की शुरुआत होगी।

मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा को आठ क्लस्टर में बांटा गया है

देशभर में 51 रैलियां और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 10 लाख बूत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। एक माह चलने वाले अभियान में मध्य प्रदेश के 38 लाख कार्यकर्ता जुड़ेंगे। इस दौरान रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। सांसद और अन्य कार्यकर्ता घरों तक पहुंचकर मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताएंगे। मध्यप्रदेश को आठ क्लस्टर में बांटा गया है।

1000 लोगों से सांसद करेंगे संवाद

इंदौर में सांसद शंकर लालवानी, कविता पाटीदार और सभी विधायक 1000 लोगों से संपर्क करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता भी इस दौरान अलग-अलग विधानसभा में करेंगे। इसमें संगठन और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी जुटेंगे।इस दौरान मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धि की बुकलेट और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे।

मिस्ड कॉल के लिए जारी किया नंबर

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन के लिए मिस्डकॉल को लेकर नंबर जारी किया हैं। मोदीजी के समर्थन के लिए मिसकाल नंबर 9090902024 जारी किया गया है। इसके अलावा वेबसाइट- 9yearsofseva.bjp.org लांच की गई हैं।

लाडली वाहनों के खाते में डलेगी राशि

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के आवेदन फार्म भराए जा चुके हैं। 10 जून को एक करोड़ 20 लाख बहनों के खाते में रुपये डाले जाएंगे। जो बहनों के स्वालंबन के लिए कारगर होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *