भारत ने मॉरिशस को 14,000 टन गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात की दी अनुमति

सरकार ने सोमवार को मॉरिशस को 14,000 टन गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दे दी है। विदेश व्यापार महानिदेशायलय (डीजीएफटी) अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

डीजीएफटी ने बताया है कि राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के जरिए मॉरिशस को 14,000 टन गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति दी गई है। इससे पहले भारत ने चावल की कई किस्मों का निर्यात नेपाल, रिपब्लिक ऑफ घाना, फिलिपिंस, सेशल्स, यूएई, सिंगापुर जैसे देशों में करने की अनुमति दी थी।

फिलहाल डीजीएफटी चावल निर्यात पॉलिसी के अंतर्गत चावल निर्यात करता है। फिलहाल, उन्हीं देशों को चावल का निर्यात किया जा रहा है जिनके लिए सरकार की ओर से मंजूरी दी गई है। कई अन्य देश अपनी खाद्य सुरक्षा का हवाला देकर भारत सरकार से चावल के निर्यात के लिए आग्रह कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *