विभिन्न मुद्दों पर प्रमाणिकता के साथ बात रखने को MP कांग्रेस बनाएगी रिसर्चर्स की टीम, टैलेंट हंट के माध्यम से बनाए जाएंगे प्रवक्ता

भोपाल। जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की बात प्रमाणिकता के साथ रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुसंधानकर्ताओं की टीम बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मीडिया विभाग द्वारा टैलेंट हंट प्रोग्राम के माध्यम से चयन किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इसे लेकर बुधवार को साक्षात्कार हुआ। जिसमें चयनित प्रतिभागियों से उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, विषय पर पकड़ और राजनीतिक समझ जैसे विषयों पर बात की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस प्रक्रिया में शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि टैलेंट हंट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवक्ताओं, रिसर्च एवं पब्लिसिटी कोआर्डिनेटर पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल यादव, समन्वयक अर्चित सिंह एवं अर्श खान ने विभिन्न विषयों पर बात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रतिभागियों से कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को अवसर देने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *