बेल्जियम में लड़की से प्रेमी ने किया दस दोस्तों संग गैंगरेप, सभी आरोपी और पीड़ित नाबालिग

 बेल्जियम में 14 साल की एक लड़की के साथ उसी के प्रेमी सहित 10 लड़कों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। सभी आरोपी और पीड़िता नाबालिग हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गैंग रेप करने से पहले आरोपियों ने मारपीट भी की है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है और आरोपी अप्रवासी हैं।

उधार में दोस्तों को सौंपी लड़की
द ब्रुसेल्स टाइम्स के अनुसार लड़की के 14 वर्षीय प्रेमी ने अपने दोस्तों को सामूहिक बलात्कार करने के लिए नाबालिग प्रेमिका को उधार के तौर पर सौंप दिया। इसके बाद किशोरी लड़की के साथ 10 नाबालिगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता को वेस्ट फ़्लैंडर्स के एक जंगली इलाके में ले जाया गया। यह स्थान पहाड़ी बाइकर्स के बीच लोकप्रिय है। यहीं पर पहले जहां उसके 14 वर्षीय प्रेमी लड़के ने  बलात्कार और दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अपने दोस्तों को भी सौंप दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल कर दी वीडियो
लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी अप्रवासी आरोपियों ने गैंगरेप की पूरी घटना की अपने स्मार्टफोन में वीडियो बनाई और फिर क्लिप को सोशल मीडिया स्नैपचैट पर शेयर कर दिया। कथित तौर पर 11 वर्षीय सबसे छोटे लड़के का इस्तेमाल निगरानी के लिए किया गया था। संदिग्धों की पहचान लीक होने से बचने के लिए मामले की जांच गोपनीयता से की गई है। लड़की को अपने माता-पिता और पुलिस को बताने के डर से सामने आने में कई दिन लग गए। पुलिस दस लड़कों को गिरफ्तार करने में सफल रही, जिनमें से छह को एक बंद संस्थान में रखा गया, जबकि अन्य चार को घर में नजरबंद कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *