सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी? दिल्ली पुलिस को आया कॉल; जांच जारी

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के स्टाफ के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। 
अधिकारियों ने कहा कि कथित मौखिक झगड़े के बाद मालीवाल ने पीसीआर कॉल भी की। उन्होंने कहा, दो कॉल सुबह 10 बजे की गईं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री आवास या आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि मुख्यमंत्री के कहने पर विभव ने उनको पीटा है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। पुलिस जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल आई।जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाना सिविल लाइंस आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं। इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के घर में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा और प्रताड़ना बहुत गंभीर अपराध है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा मांग करता है कि अगर ये अपराध हुआ है तो इस अपराध के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम सब बहनें स्वाति मालीवाल के साथ हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। 
 

शाजिया इल्मी ने कहा कि इस पार्टी के अंदर इतनी गंदगी है कि कुछ भी संभव है। याद है कैसे पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जी को मारा पीटा गया था। विभव एक निहायत बदतमीज शख्स है। कपिल मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *